Hathras : हाथरस में बंच लाइन टूटने से तीन घंटे बिजली गुल रही

सासनी में विद्यापीठ स्कूल के पास बिजली की बंच लाइन टूट गई, जिससे इलाके में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हु

Dec 16, 2025 - 23:57
33 Views
Hathras : हाथरस में बंच लाइन टूटने से तीन घंटे बिजली गुल रही
मरम्मत करती टीम

हाथरस। सासनी में विद्यापीठ स्कूल के पास बिजली की बंच लाइन टूट गई, जिससे इलाके में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। ट्रांसफॉर्मर के पास खंभे पर लगी केबिल अचानक टूट गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की।

एसडीओ आशीष रत्न और जेई अमित गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला छिपेटी क्षेत्र में लाइन टूटने की खबर मिली थी। तुरंत मुख्य लाइन ठीक कराई गई और मरम्मत पूरी होते ही बिजली बहाल कर दी गई।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow