Sambhal: दहेज की मांग पर नवविवाहिता को तीन दिन तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।

सम्भल जिले से दहेज उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने

Oct 6, 2025 - 09:47
291 Views
Sambhal: दहेज की मांग पर नवविवाहिता को तीन दिन तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।
पीड़िता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले से दहेज उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन दिन तक कमरे में बंद रखकर बेरहमी से पीटा। जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी महज एक माह पहले हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलैट मोटरसाइकिल और नकद रुपए की मांग कर रहे थे।

पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने से इनकार किया तो ससुराल पक्ष ने यातनाएं देना शुरू कर दिया। आरोप है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक घायल अवस्था में बंद रखा गया और भोजन तक नहीं दिया गया। हालत खराब होने पर जब उसे किसी तरह वहां से छुड़ाया गया तो परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज के साथ मेडिकल किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। सम्भल कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के परिवार से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।गौरतलब है कि प्रशासन लगातार ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। बिछौली गांव की यह घटना एक बार फिर सामाजिक चेतना और कड़े कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता को उजागर करती है।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश में ‘शून्य सांप्रदायिक हिंसा’ सख्त कानून-व्यवस्था और पारदर्शी पुलिसिंग की बड़ी उपलब्धि - पूर्व डीजीपी ए. के. जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow