मदरसे में 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों से तिरंगा फहराने की अपील।

Sambhal: मदरसे में 15 अगस्त से पहले मदरसे के छात्रों को जागरुक व स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सुनाते हुए स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के साथ...

By INA News Desk
Aug 12, 2025 - 12:49
116 Views
मदरसे में 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों से तिरंगा फहराने की अपील।
मदरसे में 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों से तिरंगा फहराने की अपील।

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: मदरसे में 15 अगस्त से पहले मदरसे के छात्रों को जागरुक व स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सुनाते हुए स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।

मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित मदरसा फै़ज़ुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे के शिक्षकों ने छात्रों को 15 अगस्त के महत्व और इसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को अंग्रेज़ी हुकूमत से आज़ाद कराया। शिक्षकों ने बच्चों को इन बलिदानियों के संघर्षों और बलिदानों की प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं, जिससे उनमें देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हो सके।

मदरसे के जिम्मेदारों ने छात्रों से अपील की कि वे 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाएं और पूरे उत्साह एवं धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएं। अंत में, मदरसे के प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है और इसे सम्मानपूर्वक फहराना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रगान गाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक मौजूद रहे।

Also Read- मऊभूड में रक्षाबंधन पर दंगल और मेले में गूंजी हिंदू-मुस्लिम एकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow