संडीला RPF कांस्टेबल राजीव पंवार की त्वरित कार्रवाई: यात्री का खोया बैग लौटाकर पेश की मिसाल। 

Hardoi : रेलवे सुरक्षा फोर्स संडीला की संडीला चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजीव पंवार ने अपने गुणवर्क से रेल पुलिस और यात्री के बीच अच्छी पुलिसिंग की...

By INA News Desk
Aug 12, 2025 - 12:32
82 Views
संडीला RPF कांस्टेबल राजीव पंवार की त्वरित कार्रवाई: यात्री का खोया बैग लौटाकर पेश की मिसाल। 
संडीला RPF कांस्टेबल राजीव पंवार की त्वरित कार्रवाई: यात्री का खोया बैग लौटाकर पेश की मिसाल। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला / हरदोई: रेलवे सुरक्षा फोर्स संडीला की संडीला चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजीव पंवार ने अपने गुणवर्क से रेल पुलिस और यात्री के बीच अच्छी पुलिसिंग की मिशाल पेश की है। एक यात्री जय प्रकाश निवासी संडीला मंगलवार की सुबह 13010 दून एक्सप्रेस पकड़ने के लिए संडीला स्टेशन पर आए और जल्दबाजी में अपना बैग स्टेशन पर ही जहां बैठे थे भूल गए, ट्रेन मलिहाबाद पहुंचने पर उन्हें बैग की याद आई जिससे वह काफी परेशान हो गए। 

लेकिन किसी तरह उन्हें संडीला रेलवे चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजीव पंवार का मोबाइल नंबर मिला जिस पर बात करके उन्होंने पूरी बात बताई, पंवार जी ने बिना समय गवाएं बताई गई जगह से बैग बरामद कर फोन पर ही वेरीफिकेशन किया कि बैग में क्या है किस कलर का है आदि आदि, ताकि बैग जय प्रकाश का है सिद्ध हो सके। इसके बाद RPF कांस्टेबल राजीव पंवार ने बैग को अपने पास रख कर किसी परिजन को भेज कर बैग लेने को कहा। इस तरह RPF कांस्टेबल राजीव के त्वरित एक्शन से यात्री में RPF की कार्यप्रणाली और संडीला रेलवे पुलिस के प्रति काफी संतोष है और अच्छी पुलिसिंग की निशानी भी.....

Also Read- Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन और शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement