हरदोई न्यूज़: बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए माता को स्तनपान कराना जरूरी।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 17:40
78 Views
हरदोई न्यूज़: बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए माता को स्तनपान कराना जरूरी।
Advertisement
Advertisement

चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, 2 अगस्त को होगी गोष्टी

हरदोई। बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए छह माह तक केवल माँ का दूध मिलना अति आवश्यक होता है। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह सौभाग्य  50 प्रतिशत से भी कम बच्चों को ही प्राप्त हो पाता  है । मॉं के दूध से बच्चों का कई तरह की बीमारी से बचाव होता है, बच्चों  का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है इस के अतिरिक्त माँ और बच्चे के बीच में एक मज़बूत आबंधन भी बनता है। 

साथ ही साथ परिवार को दूध ख़रीदने,  बोतलों को बार बार ख़रीदने उबालने और बार बार डॉक्टर को दिखाने के ख़र्च और समय की बर्बादी से छुटकारा भी मिलता है ।इन सब फ़ायदों से भी बढ़कर फ़ायदा है कि देश को एक स्वस्थ एवं मज़बूत नागरिक मिलता है।

स्तनपान कराने वाली मातायें  स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर और मोटापे से बची रहती हैं । समाज को जागरूक करने के लिए आइ. एम. ए. की हरदोई शाखा “कीर्ति कृष्णा बाल चिकित्सालय नघेटा रोड ”पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जानकारी देते हो आईएमए अध्यक्ष अजय अस्थाना ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम में 2 अगस्त को गोष्ठी रखी गई है और निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा । 2 व 3 अगस्त को पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जायेगी ।गोष्ठी का उद्घाटन डायरेक्टर वाल विद्या भवन स्कूल एवं समाज सेविका भाजपा नेत्री कीर्ती सिंह 2 अगस्त को सुबह 9 बजे  करेंगी। 

इस छोटी सी पहल को आंदोलन का रूप देने के लिए , जन- जन तक पहुँचाने के लिए आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है । इस मौके पर आईएमए से जुड़े चिकित्सा डॉक्टर सी के गुप्ता, डॉक्टर अपर्णा गुप्ता, डॉक्टर सुरेश अग्निहोत्री, डॉ अखिलेश पटेल, डॉक्टर तिरुपति आनंद, डॉक्टर नसीम अहमद व डॉक्टर संदीप कटियार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement