हरदोई न्यूज़: बघौली मे ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रदर्शन।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 17:44
330 Views
हरदोई न्यूज़: बघौली मे ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रदर्शन।
Advertisement
Advertisement

बघौली\ हरदोई। बघौली कस्बे के पशु बाजार में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शान्ति व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा थाना मधौगंज पुलिस व हरदोई शहर पुलिस मौजूद रही। 

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के मंडल अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह चौहान की अगुआई में शुक्रवार को सुबह से तमाम किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। उनकी मांगे कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के पुनः ठहराव की बघौली स्टेशन पर मांग की गई। प्रदर्शनकारियों को एसओ बघौली विवेक वर्मा ने समझाया। 

बघौली स्टेशन पहुंचकर किसान नेता रावेन्द्र सिंह चौहान ने मुरादाबाद मंडल के खंड नियंत्रक सुखलाल से फोन पर वार्ता की। उन्होंने मैसेज को आगे भेजने का भरोसा दिया। यहां पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक देवराज राजवंशी को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद मण्डल को संबोधित ज्ञापन दिया।

रावेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अगर शासन प्रशासन ने हमारी मांग नहीं मानी तो एक माह के बाद फिर हमारा धरना प्रदर्शन रेलवे की पटरी पर होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष विकास सिंह, जयपाल, राकेश, राजेश, नीतू, सोमवती बबलू भारी संख्या में किसान और व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement