Sambhal: 'ज़्यादा बच्चे नहीं, बेहतर परवरिश ज़रूरी' — शौकत अली के बयान पर समाजसेवी रशीक अनवर का तीखा पलटवार

AIMIM उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के “हम दो, हमारे दो दर्जन” वाले बयान पर अब समाजसेवी रशीक अनवर की कड़ी

Feb 11, 2026 - 15:40
54 Views
Sambhal: 'ज़्यादा बच्चे नहीं, बेहतर परवरिश ज़रूरी' — शौकत अली के बयान पर समाजसेवी रशीक अनवर का तीखा पलटवार
ज़्यादा बच्चे नहीं, बेहतर परवरिश ज़रूरी' — शौकत अली के बयान पर समाजसेवी रशीक अनवर का तीखा पलटवार

उवैस दानिश, सम्भल 

AIMIM उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के “हम दो, हमारे दो दर्जन” वाले बयान पर अब समाजसेवी रशीक अनवर की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। रशीक अनवर ने इस बयान को गैर-ज़रूरी और समाज को बांटने वाला बताया है।

रशीक अनवर ने कहा कि आज के दौर में चाहे कोई भी मज़हब हो, हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हर कोई इस सच्चाई को जानता है कि बच्चों की तालीम, परवरिश और भविष्य संवारना सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। महंगाई के इस समय में एक या दो बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देना आसान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि शौकत अली का यह बयान न तो व्यावहारिक है और न ही समाज के हित में। जहां तक हिंदू समाज की बात है, तो ज़मीनी हकीकत यह है कि वे भी आमतौर पर दो बच्चों से ज़्यादा नहीं करते। ऐसे में जनसंख्या को लेकर इस तरह के बयान केवल भ्रम और तनाव पैदा करते हैं। रशीक अनवर ने AIMIM पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की संख्या जैसे संवेदनशील मुद्दों को बार-बार उठाकर पार्टी समाज में ध्रुवीकरण और वोटों का पोलराइज़ेशन करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के सवाल-जवाब और बयानबाज़ी न तो मुनासिब हैं और न ही समाज को आगे ले जाने वाले हैं। उन्होंने अपील की कि नेताओं को बयान देने से पहले समाज की वास्तविक समस्याओं शिक्षा, रोज़गार और महंगाई पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर जो समाज को बांटने का काम करें।

Also Read- तेज प्रताप यादव का पॉडकास्ट इंटरव्यू में अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, महंगी गाड़ियां और हेलीकॉप्टर का जिक्र कर पूछा- पैसा कहां से आता है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow