Sambhal: वार्ड-11 में AIMIM संभावित प्रत्याशी अंसार खान का जनसंपर्क तेज, ग्रामीणों ने जताया भरोसा, 'विकास और ईमानदारी ही मुद्दा। 

जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-11 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संभावित

Feb 11, 2026 - 15:34
 0  64
Sambhal: वार्ड-11 में AIMIM संभावित प्रत्याशी अंसार खान का जनसंपर्क तेज, ग्रामीणों ने जताया भरोसा, 'विकास और ईमानदारी ही मुद्दा। 
वार्ड-11 में AIMIM संभावित प्रत्याशी अंसार खान का जनसंपर्क तेज, ग्रामीणों ने जताया भरोसा, 'विकास और ईमानदारी ही मुद्दा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-11 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संभावित प्रत्याशी अंसार खान इन दिनों गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। अंसार खान का दावा है कि वे लगभग वार्ड-11 के सभी गांवों में पहुंच चुके हैं और शेष गांवों में भी लगातार संपर्क कर रहे हैं।

अंसार खान ने बताया कि क्षेत्र में विकास का घोर अभाव है। कई गांवों में न तो नालियों की व्यवस्था है और न ही पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है। लिंक रोड तक नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और जो भी विकास हुआ, वह ग्राम प्रधानों के माध्यम से हुआ। भ्रष्टाचार के सवाल पर अंसार खान ने साफ कहा कि वे किसी भी हाल में “वोट नहीं बेचेंगे” और पूरी ईमानदारी से क्षेत्र का विकास कराएंगे। उनका कहना है कि जिला पंचायत में विकास न होने का सबसे बड़ा कारण वोटों की सौदेबाजी है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। AIMIM से टिकट को लेकर अंसार खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से उन्हें पूरा भरोसा और समर्थन मिला है और उनका टिकट लगभग तय है। उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम समाज समेत दबे-कुचले तबकों की आवाज़ बताया। ग्रामीणों ने भी अंसार खान के समर्थन में खुलकर बयान दिए। मूसापुर-ईसापुर, हाजीपुर समेत कई गांवों के लोगों ने कहा कि पिछले पांच सालों में जिला पंचायत सदस्य गांव में नजर तक नहीं आए। ग्रामीणों की मुख्य मांग सड़क, नाली, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समाधान है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंसार खान जमीन से जुड़े नेता हैं, जो बुजुर्गों और गांव के लोगों की बात सुनते हैं। इसी वजह से पूरे वार्ड में उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अगर अंसार खान जीतते हैं तो वार्ड-11 में ईमानदारी के साथ वास्तविक विकास होगा।

Also Read- उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर कड़ी प्रतिक्रिया, ब्राह्मण समाज को टारगेट करने की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।