Hardoi : हरदोई में अरुणेश वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि, 8 फरवरी को जेके पब्लिक स्कूल में सभा

डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय ने उन्हें निस्वार्थ सामाजिक व्यक्तित्व कहा। अभयशंकर गौड ने निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ बताया। ममता मिश्र ने उनकी सेवाओं की सराहना की और स्मारि

Feb 5, 2026 - 22:25
 0  17
Hardoi : हरदोई में अरुणेश वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि, 8 फरवरी को जेके पब्लिक स्कूल में सभा
Hardoi : हरदोई में अरुणेश वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि, 8 फरवरी को जेके पब्लिक स्कूल में सभा

हरदोई : विभिन्न संस्थाओं ने गांधी भवन प्रार्थना सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, कला-संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय अरुणेश वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके ईमानदार, निर्भीक पत्रकारिता, संवेदनशील समाजसेवा और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्तित्व की सराहना की। उनका निधन जनपद के लिए बड़ी क्षति बताया गया। अनिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम संचालित करते हुए अरुणेश वाजपेयी के बहुमुखी योगदान पर प्रकाश डाला। मनीष मिश्र ने बताया कि 8 फरवरी को जेके पब्लिक स्कूल, आवास विकास में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें देश-प्रदेश के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे और उनकी रचनात्मक स्मृतियां साझा की जाएंगी।डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय ने उन्हें निस्वार्थ सामाजिक व्यक्तित्व कहा। अभयशंकर गौड ने निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ बताया। ममता मिश्र ने उनकी सेवाओं की सराहना की और स्मारिका प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने समर्थन दिया। अविनाश गुप्ता ने उन्हें चलती-फिरती सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था कहा। श्रवण मिश्र 'राही' ने श्रीसरस्वती सदन के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उनके समर्पित जीवन को याद किया।

अंतर्यामी वाजपेयी, अक्षत पाण्डेय, हरिवंश सिंह, देवेन्द्र विक्रम सिंह, जागिन्दर सिंह गाँधी, कुलदीप द्विवेदी, दीपक कपूर और अन्य वक्ताओं ने उनके विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को याद किया। विमलेश दीक्षित, अपूर्व माहेश्वरी, सीमा मिश्र सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें जनहितैषी और समाज चिंतक बताया। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावुक होकर श्रद्धांजलि दी। महेश मानव ने आभार जताया। आकांक्षा समिति की ममता मिश्र के सुझाव पर उनकी स्मृतियों को स्मारिका में संजोने का फैसला हुआ।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow