Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज ने यूजीसी बिल और गाइडलाइंस के विरोध में ज्ञापन सौंपा

समिति का आरोप है कि यूजीसी के नियमों में स्वर्ण समाज को अपराधी की तरह दिखाया गया है जो समाज की छवि खराब करने वाला और गलत है। पदाधिकारियों ने कहा कि

Jan 29, 2026 - 23:29
 0  22
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज ने यूजीसी बिल और गाइडलाइंस के विरोध में ज्ञापन सौंपा
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज ने यूजीसी बिल और गाइडलाइंस के विरोध में ज्ञापन सौंपा

लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज की समन्वय समिति ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी बिल और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की प्रस्तावित गाइडलाइंस का विरोध किया। समिति ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें उच्च शिक्षा की नीतियों पर गंभीर आपत्ति जताई गई। समिति का आरोप है कि यूजीसी के नियमों में स्वर्ण समाज को अपराधी की तरह दिखाया गया है जो समाज की छवि खराब करने वाला और गलत है। पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपराधी या हिंसक नहीं है बल्कि हमेशा सभी वर्गों के साथ मिलकर चलता रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि ये नई गाइडलाइंस उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के भविष्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। इनसे छात्रों में आपसी दुश्मनी बढ़ सकती है जिससे सामाजिक एकता प्रभावित हो सकती है।

समिति ने मांग की कि विश्वविद्यालयों में लागू यूजीसी बिल और गाइडलाइंस में बदलाव कर सभी छात्रों के लिए समान, बिना भेदभाव वाले और न्यायपूर्ण नियम बनाए जाएं। समिति ने चेतावनी दी कि अगर बिना बदलाव के ये नियम लागू रहे तो ब्राह्मण समाज अन्य स्वर्ण समाज संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे और उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow