Gonda : अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला

By INA News Desk
Jan 29, 2026 - 23:27
47 Views
Gonda : अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
Gonda : अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया जा रहा है। आरोपी ने महिला के गांव वालों को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर वीडियो भेजा, जिससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पीड़िता का कहना है कि उसे इस वीडियो की पहले कोई जानकारी नहीं थी और वह वीडियो फैलाने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। आरोपी ने ऐसा कृत्य क्यों किया, इसकी कोई वजह भी पीड़िता को नहीं मालूम।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कौड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow