Hardoi News: हरदोई में इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल, एनीमिया से प्रभावित महिला और बालिका को मिला पोषण सहारा
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. ने Nutrition Mission के अंतर्गत एनीमिया एवं कुपोषण से प्रभावित महिलाओं और
हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. ने Nutrition Mission के अंतर्गत एनीमिया एवं कुपोषण से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिए पोषण सामग्री वितरित की। मेडिसिटी हॉस्पिटल में आयोजित इस कार्यक्रम में एक महिला और एक बालिका को राशन एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। क्लब की ओर से दोनों लाभार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आटा, दाल, चावल, चीनी, मूंगफली, गुड़, चना, न्यूट्रिला, अनार, मौसमी, सेब, राजमा, खजूर और तेल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। दोनों लाभार्थियों का हीमोग्लोबिन स्तर काफी कम बताया गया है।

क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया कि Nutrition Mission – Work on Anaemia & Malnutrition परियोजना का उद्देश्य एनीमिया एवं कुपोषण से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि क्लब जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। यह परियोजना डॉ. शिवानी मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें क्लब की वरिष्ठ सदस्य अदिति गौड़ सहित अन्य सदस्यों ने राशन एवं पोषण सामग्री का योगदान दिया।
कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा बाजपेयी, सीजीआर सुप्रिया सेठ, जेडपीसी एवं एडिटर राखी द्विवेदी, निर्मा देवी और पूजा जैन की उपस्थिति रही। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक पौष्टिक आहार पहुंचाकर उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण में सहयोग करना है।
What's Your Reaction?



