Lakhimpur Kheri: थाना समाधान दिवस- फरधान में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

जिले के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एवं राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई

Dec 13, 2025 - 20:07
37 Views
Lakhimpur Kheri: थाना समाधान दिवस- फरधान में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
थाना समाधान दिवस- फरधान में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

लखीमपुर खीरी: जिले के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एवं राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा थाना फरधान पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

समाधान दिवस के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से समझें और मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में पुलिस बल के साथ राजस्वकर्मी स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित निस्तारण करें। यदि मामला गंभीर प्रकृति का हो तो तत्काल उपजिलाधिकारी अथवा तहसीलदार को अवगत कराते हुए मौके पर समाधान कराया जाए।

वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

थाना समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार मुकेश कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Prayagraj : राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकगीतों ने बांधा समां, संगम नगरी बही सांस्कृतिक रंगत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow