Ayodhya Ram Temple: ट्रस्ट बैठक में 'प्रतिष्ठा द्वादशी' समारोह की रूपरेखा तय, 27 से 31 दिसंबर तक अनुष्ठान और भजन कार्यक्रम। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न

Dec 13, 2025 - 20:13
32 Views
Ayodhya Ram Temple: ट्रस्ट बैठक में 'प्रतिष्ठा द्वादशी' समारोह की रूपरेखा तय, 27 से 31 दिसंबर तक अनुष्ठान और भजन कार्यक्रम। 
अयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट बैठक में 'प्रतिष्ठा द्वादशी' समारोह की रूपरेखा तय, 27 से 31 दिसंबर तक अनुष्ठान और भजन कार्यक्रम। 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 31 दिसंबर को होने वाले द्वादश प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

निर्णय के अनुसार 27 से 31 दिसंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिनका संचालन जगतगुरु माधवाचार्य करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, गायक सुरेश वाडेकर और भजन गायिका तृप्ति शाक्य अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि पुराने मंदिर को छोटे मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा और परिसर में हुतात्माओं का स्मारक बनेगा। इसके अलावा 19 मार्च 2026 को राम मंदिर निर्माण से जुड़े 400 से अधिक ठेकेदारों व वेंडरों का सम्मान किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक समय में 25 हजार और पूरे दिन में लगभग 2 लाख जूते रखने की व्यवस्था की जाएगी।

Also Read- Prayagraj : राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकगीतों ने बांधा समां, संगम नगरी बही सांस्कृतिक रंगत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow