Lucknow : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल
मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने महंत के करीबियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से भी बात की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को महंत की पू
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने महंत से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से इलाज की प्रगति के बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने महंत के करीबियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से भी बात की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को महंत की पूरी स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे इलाज के बारे में विस्तार से बताया।
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी उम्र 87 वर्ष है और स्वास्थ्य अभी नाजुक बना हुआ है।
Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार
What's Your Reaction?











