Hardoi : हरदोई में पराक्रम दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मिडिल स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की अमीना ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान आर्चिसा और आराध्य गौड़ (श्री वेणी माधव बालिका विद्या मंदिर) तथा हबीबा (

By INA News Desk
Jan 24, 2026 - 00:17
50 Views
Hardoi : हरदोई में पराक्रम दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Hardoi : हरदोई में पराक्रम दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

हरदोई के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मोहम्मद राशिद और अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सरस्वती वंदना और सरस्वती गीत के बाद नेताजी के जीवन पर आधारित प्रेरक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। कत्थक नृत्य पर आधारित पुष्पांजलि और वंदे मातरम की प्रस्तुतियां दर्शकों को बहुत पसंद आईं। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने रोल प्ले और भरतनाट्यम नृत्य किया।इस मौके पर ऑपरेशन सिन्दूर मॉड्यूल पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें जिले के 12 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। मिडिल स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की अमीना ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान आर्चिसा और आराध्य गौड़ (श्री वेणी माधव बालिका विद्या मंदिर) तथा हबीबा (जेएनवी) को मिला। तीसरा स्थान काव्या अवस्थी (श्री वेणी माधव) और रामबीर व नीतेश (जेएनवी) ने प्राप्त किया।सेकेंडरी स्तर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई के अरिजीत सिंह पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की काजल पटेल को और तीसरा स्थान जेएनवी के अनुष्क और अनुज राजपूत को मिला। प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने नेताजी के साहस और बलिदान की बात करते हुए छात्रों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गीत हम फकीरों से कोई दुआ ले जाए भी गाया जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।छात्रों ने परीक्षा पे चर्चा सेल्फी प्वाइंट पर उत्साह से फोटो खिंचवाई। बाद में सभी ने अटल टिंकरिंग लैब, टॉय लाइब्रेरी और विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आदेश कुमार ने दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement