Hardoi News: पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि देने को कैंडल मार्च और शोक सभा का आयोजन। 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मरने वालों लोगों को श्रद्धांजलि देने व हमले के विरोध में शुक्रवार को जिले में कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ....

Apr 25, 2025 - 19:28
70 Views
Hardoi News: पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि देने को कैंडल मार्च और शोक सभा का आयोजन। 

By INA News Hardoi.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मरने वालों लोगों को श्रद्धांजलि देने व हमले के विरोध में शुक्रवार को जिले में कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस बीच निरमा देवी ने हमलावरों को कड़ी सजा दिए जाने की बात कही।

उपरांत इसके शहर के शहीद उद्यान में आयोजित शोक सभा में मृतकों की आत्माओं की शांति व सद्गति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। निरमा देवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटक स्थल पहलगाम (Pahalgam) में 22 अप्रैल 2025 को हुए एक भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। यह आतंकी हमला मानवता को शर्मसार करने वाला तथा विरोधी देश के नापाक मंसूबों को दर्शाता है। ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

ज्ञात हो कि इस हमले में करीबन 28 पर्यटकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), जो लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का सहयोगी माना जाता है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Also Read- Special Article: पहलगाम – हिन्दुओं पर आतंक की कुदृष्टि, आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

इस दौरान डॉ चित्रा मिश्रा, रेशमा गुप्ता, विनीता पांडे, सुधा गुप्ता, रेखा गुप्ता , गीता गुप्ता, रीना गुप्ता , चेतना माहेश्वरी, नेहा ,कमला गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, मीतू मिश्रा, विनीता पांडे, प्रशांत गुप्ता नितिन, सुमित श्रीवास्तव शुरू, अमित, अवधेश, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow