Ballia News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक संतप्त अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य। 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम नामक स्थान पर हुए आतंकी हमले में लगभग छब्बीस सैलानियों को मारकर मौत के घाट उतार दिए और काफी...

Apr 24, 2025 - 09:35
86 Views
Ballia News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक संतप्त अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य। 


Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम नामक स्थान पर हुए आतंकी हमले में लगभग छब्बीस सैलानियों को मारकर मौत के घाट उतार दिए और काफी लोगों को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर फौजदारी संगठन एवं सिविल संगठन के अधिवक्ता समुदाय संयुक्त रूप से मीटिंग कर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी और मृतकों एवं घायल पर्यटकों के परिवारजनों का ढाढस बढ़ाया तथा परमपिता परमेश्वर से आत्म की शांति हेतु प्रार्थना याचना की गई। 

Also Read- Pahalgam Attack: हमारा स्टैंड एकदम क्लीयर... आतंकवाद के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं, बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

साथ ही आहत अधिवक्ताओं ने शोक की घड़ी में दिनभर न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। उक्त शोक प्रस्ताव की प्रतिलिपि से जिला जज अमितपाल सिंह को अवगत कराया एवं इस आशय की सूचना जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश को अवगत कराने की अपील की है। इस मीटिंग में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे एवं वरिष्ठ तथा कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता रणजीत सिंह (अध्यक्ष क्रिमिनल बार एसोसिएशन) तथा संचालन महासचिव रामविचार यादव ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow