Hardoi News: गांव में मिले 2 विशाल अजगर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। 

दोनों सर्पों को उनके प्राकृतिक आवास में जंगल में छोड़ दिया गया है....

By INA News Desk
Oct 11, 2024 - 18:10
343 Views
Hardoi News: गांव में मिले 2 विशाल अजगर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। 

हरदोई। कछौना रेंज के अंतर्गत कामीपुर सेक्शन के मल्लपुर गाँव में एक अजगर सांप के मिलने की सूचना प्राप्त हुई साथ ही कोथावां सेक्शन के जानिगांव में भी एक आम के बाग में अजगर सांप के मिलने की सूचना प्राप्त हुईं। दोनों जगह टीम को भेजकर सर्पों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर रेंज परिसर लाया गया।  दोनों सर्पों को उनके प्राकृतिक आवास में जंगल में छोड़ दिया गया है। 

Also Read- नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान : मुख्यमंत्री

दोनों सर्प इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति के हैं जो ज़हरीले नहीं होते किंतु अपने शिकार को जिंदा निगल जाते हैं। दोनों सर्पों की लंबाई क्रमशः 15 फिट व 12 फिट तथा वजन क्रमशः 25 kg व 20 kg था। रेस्क्यू टीम में वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन सहित डिप्टी रेंजर अमित कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, दरोगा सत्यम सिंह, दरोगा सचिन कुमार  वन रक्षक रोहित शर्मा और सर्प मित्र कुलदीप कुमार व उनके अन्य साथी शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow