Sambhal News: डीएम ने महावा नदी के पुनर्जीवन को बड़ी पहल।
सम्भल जिले में डीएम ने महावा नदी के पुनर्जीवन को बड़ी पहल की है दो करोड़ अस्सी लाख की लागत से महावा...
रिपोर्ट- उवैस दानिश
सम्भल जिले में डीएम ने महावा नदी के पुनर्जीवन को बड़ी पहल की है दो करोड़ अस्सी लाख की लागत से महावा से अतिकृमण हटेगा नदी की सफाई होगी। परंपरागत पूजन से डीएम ने परियोजना का शुभारंभ किया है सब ठीकठाक रहा तो अब पूरे जिले में महावा कल कल बहने लगेगी।
Also Read- Sambhal News: एएसपी ने छात्र छात्राओं को कानून से कराया अवगत।
सम्भल में महावा नदी के जीर्णौद्धार के पार्ट टू में डीएम राजेंद्र पैंसिया ने सम्भल के गांव लावर में हवनपूजन के साथ महावा के जीर्णोद्धार की बड़ी योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत गुन्नौर एवं जुनावई ब्लाक की उन्नीस ग्राम पंचायतों में पचपन किलोमीटर इलाके म़ें महावा नदी में सफाई होगी तथा अतिकृमण हटेगा। योजना से चालीस पंचायतों के पांच हजार मजदूरों को काम मिलेगा दो लाख अस्सी हजार की लागत आएगी। सभी ठीक-ठाक रहा तो सोत नदी की तरह जिले में महावा पुनर्जीवित हो कर कल-कल बहने लगेगी। आप को बता दें कि इससे पहले सम्भल प्रशासन ने जिले की सोत नदी को पुनर्जीवित किया है जिसका मन की बात में पीएम ने जिक्र किया था वहीं अब महावा की बारी है।
#सम्भल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) October 11, 2024
महावा के जीर्णोद्धार को डीएम की बड़ी पहल, जिले की चालीस ग्राम पंचायतों में महावा की सफाई का काम शुरु, दो करोड़ अस्सी लाख की लागत से होगा जीर्णोद्धार, परंपरगत पूजन कर डीएम ने शुरु की महावा के जीर्णोद्धार की योजना।@DmSambhal pic.twitter.com/JGg1Juwb9G
डा.राजेंद्र पैंसिया, डीएम
What's Your Reaction?