Sambhal News: परिवार संग धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, एसडीएम व सीओ से वार्ता कर धरना समाप्त।
उन्होंने आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी निर्माण नहीं रोके जाने की बात कही है....
रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर परिवार संग धरना दिया है उन्होंने आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी निर्माण नहीं रोके जाने की बात कही है।
बताते चलें की पूरा मामला जमीनी विवाद का है कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता जयपाल शर्मा के पास 16 बीघा जमीन थी जिसमें से दो बीघा जमीन 2009 में धर्मेंद्र को बेच दी। धर्मेंद्र ने 2022 में दो बीघा जमीन देशराज को बेच दी। 16 बीघा जमीन का फ्रंट लगभग 80 मीटर बताया जा रहा है। विवाद तब उत्पन्न हुआ जब देशराज द्वारा 8 अगस्त को आधे फ्रंट पर निर्माण कार्य शुरू कराया।
Also Read- Sambhal News: कमिश्नर और डीआईजी ने सम्भल में पुलिस के साथ किया फुटमार्च।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के दरबार में गुहार लगाई उसके बाद एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाद दायर होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया। निर्माण कार्य नहीं रुकवाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा परिवार संग शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया मौके पर एसडीएम विनय कुमार मिश्र और सीओ अनुज कुमार पहुंचे और जिलाध्यक्ष से वार्ता की। एसडीएम व सीओ से वार्ता के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने धरना समाप्त किया।
#सम्भल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) October 11, 2024
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अनिश्चितकालीन धरना, निर्माण कार्य रुकवाने को दिया जा रहा धरना, परिवार संग धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष, आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी निर्माण का आरोप, सम्भल सदर के एसडीएम कार्यालय पर दिया जा रहा धरना।@DmSambhal pic.twitter.com/v7793Y1Bqp
विजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सम्भल
What's Your Reaction?