Ballia News: पूर्ति निरीक्षक के पक्ष में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंप ज्ञापन। 

सप्लाई इंस्पेक्टर को लेकर प्रधानों में दो फाड़, कुछ पक्ष में उतरे तो कुछ विरोध में जानिए पूरा मामला ....

Oct 11, 2024 - 15:46
64 Views
Ballia News: पूर्ति निरीक्षक के पक्ष में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंप ज्ञापन। 


Report-S.Asif Hussain zaidi


पूर्ति निरीक्षक के पक्ष में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंप ज्ञापन, कहा हम लोगों क्षेत्र में कार्ड धारकों का कोई शिकायत नहीं है। सप्लाई इंस्पेक्टर को लेकर प्रधानों में दो फाड़, कुछ पक्ष में उतरे तो कुछ विरोध में जानिए पूरा-

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया में इन दिनों बलिया सदर तहसील मे तैनात पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्र चर्चाओं में हैं। एक सप्लाई इंस्पेक्टर को लेकर प्रधानो दरार पड गई है । कुछ सप्लाई इंस्पेक्टर पक्ष में उतरे तो कुछ विरोध में ,दर्जनों ग्राम प्रधानों ने डीएम को पत्र को देकर सप्लाई इंस्पेक्टर के ऊपर लगे , आरोपो को बेबुनियाद व निराधार बताया।

आपको बता दे कि बीते 9 अक्टूबर को दुबहड़ ब्लाक के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र देकर कोटेदारों से अवैध वसूली समेत कई बड़े गंभीर आरोप लगाया था। जिसका खंडन करते हुए बेलहरी ब्लॉक के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सप्लाई इंस्पेक्टर के पक्ष में उतर गए हैं। पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र को फर्जी बताया है। ग्राम प्रधानों ने पत्र में जिक्र किया कि रत्नेश मिश्रा के ऊपर मनगढ़त बताया जनता के कार्य को क्षेत्र को प्रभावित करना बताया।

Also Read- Ayodhya News: आध्यात्मिक अयोध्या को 'आयुष्मान अयोध्या' भी बना रही योगी सरकार।

सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायती पत्र देने वालों में दो ऐसे ग्राम प्रधान हैं जो अपने-अपने ग्राम सभा के रिक्त दुकानो  को अपने-अपने परिवारजनों को देना चाहते हैं। जो शासनादेश के हिसाब से संभव नहीं है। जबकि हम लोगों के क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्रा का कार्य अच्छा है। इनके कार्यकाल में हम लोगों के क्षेत्र में कोटेदार संतुष्ट हैं, रत्नेश पूरी ईमानदारी सट्टा कार्य कर रहे हैं। कार्ड धारकों को कोई शिकायत नहीं है।जो भी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow