सम्भल न्यूज़: शिक्षक की भूमिका में दिखे डीएम। 

Jul 20, 2024 - 20:14
982 Views
सम्भल न्यूज़: शिक्षक की भूमिका में दिखे डीएम। 
शिक्षक की भूमिका में दिखे डीएम। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल के डीएम शनिवार को शिक्षक की भूमिका में दिखे हैं डीएम ने बच्चों को भूकंप का पाठ पढ़ाया इंग्लिश पोइम को आसान तरीके से समझाया विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ये अनोखी तस्वीर सामने आई है।

पूरा मामला गांव आटा के कंपोजिट विद्यालय का है बेसिक शिक्षा के आधुनिक स्कूल के निरीक्षण को डीएम राजेंद्र पैंसिया पहुंचे थे जहां उन्होंने भूकंप की वजह भूकंप के नुकसान से बचाव जैसा आवश्यक पाठ बच्चों को पढ़ाया वहीं इंग्लिश पोइम को उन्होंंने आसान तरीके से बच्चों को समझाया है डीएम को शिक्षक की भूमिका में देख बच्चे बहुत खुश हुए डीएम ने बच्चों के बीच बैठ कर विद्यालय का माहौल खुशनुमा कर दिया।

दरअसल सम्भल में डीएम के पद पर आने के बाद डीएम का शिक्षा के प्रति लगाव देखा जा रहा है डीएम के दिशा निर्देश पर सम्भल के बेसिक शिक्षा के स्कूलों पुरुष शिक्षकों को गुरुजी महिला टीचर को दीदी या बहनजी कहने की परंपरा शुरु हुई है।

इसे भी पढ़ें:-  जीवन परिचय : एक आदर्श माता, धर्मनिष्ठा की प्रतिमूर्ति एवं देशभक्त क्षत्राणी- राजमाता जीजाबाई

वहीं विद्यालय में शिक्षक को नमस्ते या जयहिंद कह कर अभिवादन शुरु हुआ है क्लासरूम की पवित्रता को डीएम ने क्लास रूम के बाहर जूते चप्पल उतारने की पहल भी की है जिस पर प्रदेश की राजनीति में खासी चर्चा भी हुई है वही डीएम आज टीचर की भूमिका में दिखे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow