हरदोई न्यूज़: अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना हमारा कर्तव्य : अजीत सिंह बब्बन

Jul 20, 2024 - 20:06
181 Views
हरदोई न्यूज़: अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना हमारा कर्तव्य : अजीत सिंह बब्बन
  • पेड़ लगाकर " एक पेड़ मां के नाम "वृहद वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

कछौना/ हरदोई। विकासखंड कछौना में आज एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान का भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया।

बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर विकासखंड कछौना में बृहद वृक्षारोपण अभियान का भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने वृक्ष रोपित कर शुभारंभ किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अहम हिस्सा है जिससे हमारा पर्यावरण हरा भरा व स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं तथा हमारे शरीर की बहुमूल्य जिस पर हमारा जीवन निर्भर करता है ऑक्सीजन हवा भी वृक्षों से ही हमें उपलब्ध होती है।

सदस्य विधान परिषद में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि आज हमें वृक्ष लगाने की बहुतायत आवश्यकता है वर्तमान समय से पूर्व पृथ्वी पर जब प्रचुर मात्रा में वृक्ष हुआ करते थे तो वातावरण स्वच्छ एवं हरा भरा रहता था तथा समय पर बरसात भी हुआ करती थी और भीषण गर्मी से राहत भी मिलती थी प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन होने के कारण हम लोग स्वस्थ हुआ करते थे आज फिर वृक्षों की बहुत बड़ी आवश्यकता है प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वृक्ष लगाए और उनका रखरखाव भी करे। इससे हमारा वातावरण स्वच्छ उसके और हमें स्वच्छ हवा तथा समय पर बरसात एवं अधिक ठंड व अधिक गर्मी से भी निजात मिल सकेगी। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया राजघाट का निरीक्षण।

इस मौके पर संचित अग्रवाल, चंद मिश्रा, मयंक सिंह भाजपा युवा जिला मंत्री, सत्य प्रकाश उर्फ पप्पू पाठक, दुर्गेश सिंह, मुख्तार अली, राजेन्द्र गौतम ,एवं विकासखंड के अधिकारी गण तथा विकासखंड के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य साथ साथ बड़ी संख्या में ग्राम सभाओं से जुड़े नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow