Hardoi News: भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी श्री दिलीप पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण
हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी श्री दिलीप पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की रणनीति और सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?

