सम्भल न्यूज़: शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इन ग्रामों में नहीं निकले ताज़िये।

Jul 18, 2024 - 19:07
436 Views
सम्भल न्यूज़: शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इन ग्रामों में नहीं निकले ताज़िये।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित ऊंचाई शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताज़िये निकालने के लिए जिला शासन प्रशासन ने ताजिएदारो के साथ तमाम मीटिंग की। इसके बाद बुधवार को मुहर्रम का जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कुछ ग्रामों द्वारा अपने ताजियों को ऊंचाई अधिक होने पर मुख्य जुलूस में शामिल नहीं किया गया।

17 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक जिला सम्भल में संपन्न हुआ। इसके लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों ने जीतोड़ मेहनत करके ताजिएदारो को साथ लेकर शांतिपूर्वक जुलूस को संपन्न कराया। मगर कुछ ग्रामों के ताजिएदारो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित ऊंचाई 10-12 फीट से अधिक होने पर अपने ताजिये नहीं निकले और यह ताजिये सम्भल के मुख्य जुलूस में शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें:- पीलीभीत न्यूज़: गुलडिया भिण्डारा में सास-बेटा-बहू सम्मेलन का किया गया आयोजन।

ग्राम सालारपुर से दो ताजिये 54-53 फ़ीट, ग्राम हिसामपुर 32 फ़ीट ताज़िया, ग्राम रहमापुर पीपली 30 फ़ीट ताज़िया, ग्राम भरताल सिरसी 30 फ़ीट ताज़िया, ग्राम तुर्तीपूरा 22 फ़ीट का ताज़िया उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्भल के मुख्य जुलूस में शामिल नहीं हुए। इसके साथ ही बहजोई के ग्राम मिर्जापुर के 24 फीट का ताजिया होने के कारण सभी जुलूस ग्राम मिर्जापुर से कर्बला जाने की बजाय शासन प्रशासन के अधिकारियों के समझाए जाने पर वापस होकर चले गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow