सम्भल न्यूज़: या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला मुहर्रम का जुलूस।

By INA News Desk
Jul 18, 2024 - 11:46
1,417 Views
सम्भल न्यूज़: या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला मुहर्रम का जुलूस।
या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला मुहर्रम का जुलूस।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। जिले में मुहर्रम का जुलुस शांतिपूर्वक निकाला गया है पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष मुहर्रम की ऊंचाई काफी कम रखी गई है तार न काटने के कारण बिजली सुचारू रूप से चालू है। मुहर्रम का जुलूस निकलवाने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और लगातार निगाहें बनाए हुए हैं।

शहर में इस 50-60 फ़ीट के बजाय शासन की गाइडलाइन के अनुसार तार न काटने पर 10-12 फ़ीट के मुहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला गया। जिसे देखने के लिए महिलाओं व पुरुषों के साथ बच्चों का भी सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के कड़े इन्तजाम रहे।

शांति व सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान चारों ओर से या हुसैन या हुसैन की सदाये गूंजती रही। डीएम, एसपी इस दौरान पल पल की जानकारी लेते रहे। हयातनगर, सरायतरीन, असमोली सहित कई स्थानों पर भी मुहर्रम निकाले गये। शहर में निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस में क्षेत्र के कई गांव के ताजियों का मिलाप नखासा, चौधरी सराय और फतेहउल्ला सराय के ताजिये के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:-  राजपूताने का खजुराहो तिमनगढ़ दुर्ग यदुवंशियों की वीरता, साहस एवं शौर्य का प्रतीक।

जुलूस के दौरान मंडी किशनदास सराय, काजीसराय, नूरियोसराय, सैफखां सराय, चौधरी सराय आदि के ताजिये चन्दौसी चौराहे पर एकत्र हुए और वहां से एक साथ रोडवेज, अस्पताल चौराहा, एजेन्टी तिराहा, आर्य समाज, छंगामल की कोठी, नखासा होते हुए हसनपुर रोड़ स्थित दरियासर कर्बाला में एक साथ आगे बढ़े। इसके साथ ही कई गांवों के ताजिये जुलूस में शामिल रहे। मुहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement