हरदोई न्यूज़: लड़की को पहले बहला फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोप। 

Jul 18, 2024 - 11:39
136 Views
हरदोई न्यूज़: लड़की को पहले बहला फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोप। 
लड़की को पहले बहला फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोप। 

लोनार \ हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में एक युवक पर लड़की को बहला फुसला कर ले जाने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लोनार पर एक व्यक्ति के द्वारा तहरीर दी गई और बताया गया कि मुरारी उर्फ राजन पुत्र श्याम पाल सिंह निवासी परिगवां थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी उसकी लड़की को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ गलत कृत्य किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: अवैध शराब बिक्री मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

जानकारी के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुरारी उर्फ राजन सहित 5 लोगों के विरुद्ध इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow