Agra : वसंत पंचमी पर श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति में विद्यारंभ संस्कार बच्चों की औपचारिक शिक्षा की शुरुआत है। मां सरस्वती की पूजा के साथ अक्षर ज्ञान

By INA News Desk
Jan 24, 2026 - 00:00
59 Views
Agra : वसंत पंचमी पर श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन
Agra : वसंत पंचमी पर श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन
Advertisement
Advertisement

आगरा के तहसील मार्ग स्थित श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 54 बच्चों का वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विद्यारंभ संस्कार पूरा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने 51 बच्चों का लक्ष्य रखा था जिसे आचार्यों और आचार्याओं के प्रयास से पार कर लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति में विद्यारंभ संस्कार बच्चों की औपचारिक शिक्षा की शुरुआत है। मां सरस्वती की पूजा के साथ अक्षर ज्ञान की शुरुआत होती है। यह संस्कार बच्चों के जीवन में ज्ञान प्राप्ति की नई दिशा देता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र खंडेलवाल ने की। मौके पर विद्यालय अध्यक्ष संजय गोयल, व्यवस्थापक कृष्ण प्रसाद बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग और डॉक्टर रेखा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। इसके बाद हवन किया गया जिसमें अतिथि, आचार्य, आचार्याएं और विद्यार्थी वेद मंत्रों के साथ शामिल हुए। नन्हे बच्चों ने नृत्य और गायन की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement