Hardoi: हरदोई में शिक्षकों ने TET छूट की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र। 

हरदोई जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र हरपालपुर में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने बैठक की। ब्लॉक अध्यक्ष

Mar 10, 2026 - 12:25
54 Views
Hardoi: हरदोई में शिक्षकों ने TET छूट की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र। 
हरदोई में शिक्षकों ने TET छूट की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र। 

हरदोई जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र हरपालपुर में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने बैठक की। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ आलोक मिश्रा की मौजूदगी में अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

इसमें अटेवा अध्यक्ष विमलेश भदौरिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री रविंद्र सिंह यादव, ब्लॉक मंत्री सुनीत तिवारी, कार्य समिति सदस्य अवधेश यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अभिषेक गौतम आदि मौजूद रहे। शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा। इसमें आरटीई एक्ट 2010 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की गई।

आलोक मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा। शिक्षक आश्वस्त रहें, उनका हित सुरक्षित रहेगा। संगठन हमेशा उनके हितों के लिए लड़ता रहेगा और यह उनके लिए सर्वोपरि है। इस मौके पर आर्येंद्र मिश्र, अजय कांत, पल्लवी तिवारी, अमित कुमार, ज्ञानेंद्र यादव, सर्वेंद्र यादव, सत्यवती, पवन कुमार, मोहन कटियार, जुगल किशोर, अरविंद कुमार, प्रदीप पाल, सौरभ यादव, अवनीश कुमार, प्रशांत यादव, रामगुनी, मनीषा, श्वेता सक्सेना आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow