PNB अप्रेंटिस बंपरभर्ती 2026- 5000+ पदों पर मौका, अप्रेंटिस की भर्ती, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन।
ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर- 5138 अप्रेंटिस पोस्ट: PNB में एक साल की ट्रेनिंग, 15000 रुपये मासिक स्टाइपेंड।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 5138 अप्रेंटिस की भारी भरकम वैकेंसी निकाली गई है। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को देशभर की PNB शाखाओं में एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 2 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग और 50 सप्ताह की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है।
इस भर्ती में राज्यवार वैकेंसी का वितरण किया गया है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 814 पद हैं, उसके बाद पश्चिम बंगाल में 532, पंजाब में 462, दिल्ली में 417 और राजस्थान में 363 पद हैं। कुल 5138 पदों में SC, ST, OBC, EWS और PwBD कैटेगरी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 5 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
ऑनलाइन परीक्षा तिथि: मार्च 2026 (संभावित)
- राज्यवार प्रमुख वैकेंसियां
उत्तर प्रदेश: 814
पश्चिम बंगाल: 532
पंजाब: 462
दिल्ली: 417
राजस्थान: 363
हरियाणा: 348
बिहार: 310
महाराष्ट्र: 232
पात्रता के अनुसार उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष दी जाएगी।
- योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (01.01.2026 को)
लोकल भाषा की जानकारी अनिवार्य
रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित होना चाहिए
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 100 अंक के 100 प्रश्न होंगे। इसमें General/Financial Awareness, General English, Quantitative & Reasoning Aptitude और Computer Knowledge से 25-25 प्रश्न आएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। लिखित परीक्षा के बाद लोकल भाषा का टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
- परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 60 मिनट
विषय: Financial Awareness, English, Quant & Reasoning, Computer
इस अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। मेट्रो शहरों में रू.15,000 और रूरल/सेमी-अर्बन/अर्बन ब्रांच में रू.12,300 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
- स्टाइपेंड विवरण
मेट्रो ब्रांच: रू.15,000 प्रति माह
अन्य ब्रांच: रू.12,300 प्रति माह
कुल अवधि: 1 वर्ष (52 सप्ताह)
आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को रू.944, महिलाओं को रू.708 और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को रू.236 शुल्क देना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क
GEN/OBC/EWS (पुरुष): रू.944
GEN/OBC/EWS (महिला): रू.708
SC/ST/PwBD: रू.236
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करना चाहते हैं। PNB की इस भर्ती में पूरे देश के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
What's Your Reaction?











