Ballia : रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू

गांधी आश्रम, नगर पंचायत रतसरकला में आयोजित कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश वर्मा, सीनियर फोरमैन नवीन चंद्र वर्मा, बेल्थरारोड डिपो प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव औ

Feb 8, 2026 - 21:18
 0  2
Ballia : रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू
Ballia : रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू

बलिया जिले के रतसर क्षेत्र की लोगों की लंबे समय से मांग को पूरा करते हुए रतसर से गोरखपुर तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। पहले इस रूट पर कोई सीधा सार्वजनिक वाहन नहीं था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।भाजपा नेता और रतसरकला की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के अनुरोध पर परिवहन विभाग ने इस सेवा को मंजूरी दी। बस रतसर से पूर, एकइल और सिकंदरपुर होते हुए गोरखपुर जाती है।गांधी आश्रम, नगर पंचायत रतसरकला में आयोजित कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश वर्मा, सीनियर फोरमैन नवीन चंद्र वर्मा, बेल्थरारोड डिपो प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में स्मृति सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह बस रोज सुबह 6:30 बजे गांधी आश्रम रतसर से चलकर करीब 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचती है। वापसी में गोरखपुर से 11:30 बजे चलकर दोपहर 3:00 बजे रतसर पहुंचती है।

कार्यक्रम में दीप्ति सिंह, लोकेश पांडेय, दानिश, साबिर, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, टिंकू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस नई बस सेवा की शुरुआत पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सुविधा बताया।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow