Hardoi : सण्डीला में विकास की नई पहल, लिखेगी नई इबारत, नहर किनारे प्रस्तावित सड़क से जाम की समस्या को मिल सकती है राहत

प्रस्तावित सड़क के निर्माण से नगर में लगने वाले जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों को निर्बाध आवागमन का लाभ मिलेगा, वहीं नगर के विस्ता

Feb 8, 2026 - 21:20
 0  13
Hardoi : सण्डीला में विकास की नई पहल, लिखेगी नई इबारत, नहर किनारे प्रस्तावित सड़क से जाम की समस्या को मिल सकती है राहत
Hardoi : सण्डीला में विकास की नई पहल, लिखेगी नई इबारत, नहर किनारे प्रस्तावित सड़क से जाम की समस्या को मिल सकती है राहत

Report : मुकेश सिंह

हरदोई/संडीला - सण्डीला क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल सामने आई है। ब्लॉक परिसर में आयोजित बजट चौपाल के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ नगर की आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। इस दौरान हरदोई से एक्सईएन सहित क्षेत्र के लेखपाल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जेई मौजूद रहे। बैठक में नगर की भौगोलिक स्थिति और यातायात व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, नगर के चारों ओर बहने वाली नहर के किनारे-किनारे संपर्क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि यह योजना मूर्त रूप लेती है तो सण्डीला नगर समेत मल्हेरा और आसपास के लगभग एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिल सकता है।प्रस्तावित सड़क के निर्माण से नगर में लगने वाले जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों को निर्बाध आवागमन का लाभ मिलेगा, वहीं नगर के विस्तार के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। नई सड़क के आसपास बाजार, आवासीय कॉलोनियां, गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप, गोदाम और लघु उद्योग स्थापित होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है। विधायक अलका अर्कवंशी ने अधिकारियों के साथ मुख्य मार्ग पर पैदल निरीक्षण कर क्षेत्र की जमीनी स्थिति का अवलोकन भी किया।इस दौरान नगर की वर्तमान चुनौतियों से उन्हें अवगत कराया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह परियोजना साकार होती है तो सण्डीला के विकास को नई दिशा मिलेगी क्षेत्रवासियों के बीच यह चर्चा है कि लंबे समय से अपेक्षित इस प्रकार की दूरदर्शी योजना यदि लागू हो जाती है, तो यह सण्डीला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित हो सकती है। फिलहाल, नगरवासियों को इस प्रस्ताव के धरातल पर उतरने का इंतजार है और हकीकत के लिए थोड़ा संदेह भी है।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow