Saharanpur : माँ शाकुंभरी के दर्शन कर, नव नियुक्त एसएसपी अभिनंदन सिंह ने किया पदभार ग्रहण
इसके उपरांत अभिनंदन सिंह ने जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिका
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व धार्मिक आस्था के तहत प्रथम पूज्य बाबा भूरादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकुंभरी देवी मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ के दर्शन किए तथा आशीर्वाद ग्रहण किया।
इसके उपरांत अभिनंदन सिंह ने जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत
What's Your Reaction?











