Sambhal : सम्भल का जिला न्यायालय प्रदेश का पहला AI-लैस कोर्ट, सम्भल हिंसा केस में AI से पहली गवाही

AI तकनीक से न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता, तेजी और सटीकता आएगी। कोर्ट में अब सम्भल हिंसा से जुड़े सभी मामलों समेत अन्य बड़े केसों की सुनवाई AI टूल से युक्त सिस्टम के माध्यम से किए

Feb 8, 2026 - 21:16
 0  15
Sambhal : सम्भल का जिला न्यायालय प्रदेश का पहला AI-लैस कोर्ट, सम्भल हिंसा केस में AI से पहली गवाही
Sambhal : सम्भल का जिला न्यायालय प्रदेश का पहला AI-लैस कोर्ट, सम्भल हिंसा केस में AI से पहली गवाही

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल का जिला न्यायालय प्रदेश का पहला ऐसा कोर्ट बन गया है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से पूरी तरह सुसज्जित किया गया है।हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने डिस्टिक कोर्ट में AI-आधारित सिस्टम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।AI तकनीक से न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता, तेजी और सटीकता आएगी। कोर्ट में अब सम्भल हिंसा से जुड़े सभी मामलों समेत अन्य बड़े केसों की सुनवाई AI टूल से युक्त सिस्टम के माध्यम से किए जाने की तैयारी है।उद्घाटन के पहले ही दिन सम्भल हिंसा के चर्चित बिलाल हत्याकांड में सरकार बनाम अफरोज केस में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां इंस्पेक्टर ने AI टूल के जरिए पहली गवाही दर्ज कराई।इस मामले का मुख्य आरोपी शारिक साटा, जो फिलहाल दुबई में छिपा हुआ बताया जा रहा है, फरार है। इसके साथ ही सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जफर अली से जुड़े मामलों की भी AI टूल के माध्यम से त्वरित और पारदर्शी सुनवाई कराने की तैयारी अभियोजन पक्ष द्वारा की जा रही है।AI तकनीक के आने से गवाही रिकॉर्डिंग, दस्तावेज़ प्रबंधन और केस मॉनिटरिंग में नई क्रांति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow