Pilibhit : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 300 स्कूली बच्चों ने किया जंगल सफारी, बाघ समेत कई वन्यजीवों के किए दर्शन
भरत कुमार डीके ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जंगल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। वे आगे चलकर वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकेंगे। सफारी के दौरान विश्व प्रकृ
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए-पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से स्कूली बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में पीलीभीत जिले के 10 विद्यालयों के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ये बच्चे पहले विभिन्न वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे थे और इन्हीं गतिविधियों के लिए पुरस्कार के रूप में उन्हें टाइगर रिजर्व का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा वन्यजीव संरक्षण पर बनाए गए पोस्टरों की प्रशंसा की गई। यह भ्रमण प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में हुआ। प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके ने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भरत कुमार डीके ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जंगल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। वे आगे चलकर वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकेंगे। सफारी के दौरान विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बच्चों को जंगल की विभिन्न पौधों की जानकारी दी और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने बाघ, चीतल, सांभर, काकड़ और जंगली सूअर देखे। उन्होंने दीमक की बांबी और घास के मैदानों के प्रबंधन पर कई सवाल भी पूछे। बच्चों ने चूका ईको-टूरिज्म स्थल का भी मजा लिया। सफारी वाहनों की व्यवस्था वन क्षेत्र अधिकारी सहेंद्र यादव ने की।
कार्यक्रम में अवध पब्लिक स्कूल, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल, कम्पोजिट विद्यालय नकसा, कम्पोजिट विद्यालय अशरफ खां, अंगूरी देवी बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमलुभाई साहनी कॉलेज, ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज, रानी अवंतीबाई जूनियर हाई स्कूल और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएफएस हिमांशु वावल, उप प्रभागीय अधिकारी रुद्रप्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार और राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। विद्यालयों के समन्वय में लक्ष्मीकांत शर्मा और समाधान विकास समिति के समन्वयक का बड़ा सहयोग रहा।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











