Pilibhit : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ मित्रों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित
इन समस्याओं को दूर करने और बाघ मित्रों को ऐप के नए संस्करण तथा नई सुविधाओं से अवगत कराने के लिए आमडंडा दियोरिया रेंज में रिफ्रेशर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया ग
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीव और मानव के बीच संघर्ष रोकने के लिए बाघ मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके जरिए मोबाइल ऐप से लगातार डेटा एकत्र किया जाता है। हाल में टाइगर मित्र ऐप के अपडेट होने से कई बाघ मित्रों के फोन में ऐप ठीक से नहीं चल रहा था, जिससे डेटा संग्रह में दिक्कत आ रही थी।
इन समस्याओं को दूर करने और बाघ मित्रों को ऐप के नए संस्करण तथा नई सुविधाओं से अवगत कराने के लिए आमडंडा दियोरिया रेंज में रिफ्रेशर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी बाघ मित्रों को ऐप की नई सुविधाओं की पूरी जानकारी दी गई। सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों के मोबाइल में ऐप अपडेट किया गया और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया। ऐप के सही इस्तेमाल, डेटा भरने और रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
यह प्रशिक्षण वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और राहुल कुमार ने दिया। सत्र में उपराज्य विशाल कुमार की मौजूदगी रही। प्रशिक्षण के बाद बाघ मित्र ऐप अब सुचारू रूप से काम कर रहा है। इससे बाघ मित्र अधिक सटीक और व्यवस्थित तरीके से डेटा एकत्र कर पा रहे हैं। यह प्रयास भविष्य में बाघ संरक्षण और निगरानी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।
You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी
What's Your Reaction?











