Ballia : केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं, युवाओं और पूर्वांचल के विकास का बजट- स्मृति सिंह

कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में ट्रॉमा सेंटर, सस्ती दवाइयां, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर-डायबिटीज उपचार पर जोर तथा आयुर्वेदिक संस्थानों के विस्तार से महिलाओं को सीधा फायदा होगा। वाराणसी

By INA News Desk
Feb 1, 2026 - 22:46
41 Views
Ballia : केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं, युवाओं और पूर्वांचल के विकास का बजट- स्मृति सिंह
Ballia : केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं, युवाओं और पूर्वांचल के विकास का बजट- स्मृति सिंह

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन।

बलिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बलिया की जिला सचिव और अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति सिंह ने केंद्रीय बजट को महिलाओं, युवाओं और पूर्वांचल के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, स्वरोजगार और छोटे उद्योगों के लिए आसान ऋण, लखपति दीदी योजना का विस्तार, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने हेतु शे-मार्ट्स जैसे प्रावधान और हर जिले में कामकाजी महिलाओं तथा छात्राओं के लिए छात्रावास की घोषणा ऐतिहासिक कदम हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में ट्रॉमा सेंटर, सस्ती दवाइयां, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर-डायबिटीज उपचार पर जोर तथा आयुर्वेदिक संस्थानों के विस्तार से महिलाओं को सीधा फायदा होगा। वाराणसी को इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक हब बनाने, वाराणसी-दिल्ली हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (वाराणसी-हल्दिया), गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को मिले बजट प्रावधानों से बलिया सहित पूरे पूर्वांचल में उद्योग, व्यापार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। स्मृति सिंह ने कहा कि यह बजट महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को मौके देने और पूर्वांचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला जनकल्याणकारी बजट है।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow