Deoband : देवबंद में काजमी यूनानी हर्बल क्लीनिक द्वारा मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन
काजमी यूनानी हर्बल क्लीनिक ने मदीना कॉलोनी में एक बड़ा मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। इसका उद्घाटन जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने किया। डॉक्टर अनवर सईद ने कहा कि का
देवबंद। काजमी यूनानी हर्बल क्लीनिक ने मदीना कॉलोनी में एक बड़ा मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। इसका उद्घाटन जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने किया। डॉक्टर अनवर सईद ने कहा कि काजमी यूनानी हर्बल क्लीनिक द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत सराहनीय है।
इससे गरीब ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि क्लीनिक न केवल देवबंद की गरीब जनता की मदद करता है बल्कि आसपास के इलाकों के जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा भी करता आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे मेडिकल कैंप लगते रहेंगे।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











