Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में कॉस्मेटोलॉजी ओपीडी शुरू, सचिव डॉ अनवर सईद ने किया उद्घाटन
डॉ अनवर सईद ने कहा कि इस ओपीडी में आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल कॉस्मेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ शीमा करेंगी। यहां हाइड्रा फेशियल, एलईडी फेस मास्क, केमिकल पील, हर्बल
देवबंद के जामिया तिब्बिया अस्पताल में कॉस्मेटोलॉजी ओपीडी का उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ अनवर सईद ने किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नई ओपीडी शुरू की गई है जिसमें शारीरिक सौंदर्य से जुड़े विकारों का इलाज बहुत कम खर्च में किया जाएगा।
डॉ अनवर सईद ने कहा कि इस ओपीडी में आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल कॉस्मेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ शीमा करेंगी। यहां हाइड्रा फेशियल, एलईडी फेस मास्क, केमिकल पील, हर्बल फेस मास्क (मुंहासों के लिए), हर्बल फेस मास्क (पिगमेंटेशन, झाइयां आदि), गुआशा मसाज, वुड्स लैंप जांच, ब्राइटनिंग पील, मैनुअल फेशियल, त्वचा प्रकार का विश्लेषण और ऐक्ने काउंसलिंग जैसी सेवाएं दी जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ अनीस अहमद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ रिहाना अलवी, डॉ ऐहतशाम उल हक सिद्दीकी, डॉ आजम, डॉ मुजम्मिल, डॉ निखत सज्जाद, डॉ नासिर अली खान, डॉ फसीह सिद्दीकी और कॉलेज व अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित
What's Your Reaction?











