Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में खेलकूद सप्ताह शुरू, शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर और फीता काटकर किया आगाज

कॉलेज परिसर में क्रिकेट, बैडमिंटन, रेस, मेहंदी, वॉलीबॉल, लेमन स्पून रेस, शतरंज जैसे कई खेलों का आयोजन होगा। साथ ही, आल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस और जामिया ति

Feb 4, 2026 - 22:04
24 Views
Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में खेलकूद सप्ताह शुरू, शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर और फीता काटकर किया आगाज
Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में खेलकूद सप्ताह शुरू, शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर और फीता काटकर किया आगाज

देवबंद के जामिया तिब्बिया में खेलकूद सप्ताह का आयोजन शुरू किया गया। इसका उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ. अनवर सईद और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अख्तर सईद ने मिलकर शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर और फीता काटकर किया।इस मौके पर डॉ. अनवर सईद ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने हकीम अजमल खान के जन्मदिन को यूनानी डे के रूप में घोषित किया है। यह यूनानी चिकित्सा से जुड़े मेडिकल अधिकारी, शिक्षक और छात्रों के लिए खुशी की बात है। इसी क्रम में खेलकूद सप्ताह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सेहत के लिए खेलकूद भी बहुत जरूरी है।कॉलेज परिसर में क्रिकेट, बैडमिंटन, रेस, मेहंदी, वॉलीबॉल, लेमन स्पून रेस, शतरंज जैसे कई खेलों का आयोजन होगा। साथ ही, आल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस और जामिया तिब्बिया देवबंद के संयुक्त सहयोग से यूनानी डे मनाया जाएगा। खेलकूद सप्ताह में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों-छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।प्रो. शमीम इरशाद, प्रो. अब्दुल हकीम, डॉ. अब्दुल खालिक और प्राचार्य प्रो. अनीस अहमद ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद फसीह, डॉ. नासिर अली खान, डॉ. उजैर अहमद, डॉ. इकरा हाशमी, डॉ. इशरत अली, डॉ. मो. आसिफ, डॉ. कुदसिया जेहरा, सुहेब अली, दानिश अलवी, मोहम्मद शाहरुख उस्मानी, शिबली इकबाल आबिद, सचिन कुमार, कुनाल सिंह, रोहन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow