Sambhal : महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर सम्भल में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

बैठक में हाजी एहतेशाम ने बताया कि हर त्योहार से पहले प्रशासन अपना होमवर्क करता है। इसी क्रम में शिवरात्रि और शब-ए-बारात को लेकर यह बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रशासन ने सुकून और भाईचारे

By INA News Desk
Feb 1, 2026 - 22:42
24 Views
Sambhal : महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर सम्भल में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील
Sambhal : महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर सम्भल में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

Sambhal : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के कोतवाली थाना परिसर में आगामी महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात पर्वों को लेकर पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना रहा।बैठक में हाजी एहतेशाम ने बताया कि हर त्योहार से पहले प्रशासन अपना होमवर्क करता है। इसी क्रम में शिवरात्रि और शब-ए-बारात को लेकर यह बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रशासन ने सुकून और भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि तीन सवारी न चलाने, हेलमेट पहनने, स्टंटबाजी से बचने और बच्चों पर विशेष ध्यान देने जैसे निर्देश समाजहित में दिए गए हैं। साथ ही सड़कों की मरम्मत, सफाई, पानी और रोशनी की बेहतर व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, क्योंकि दोनों त्योहार रात में मनाए जाते हैं।सभासद गगन ने बताया कि बैठक में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और कोतवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शहर के गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा।बैठक में मौजूद वक्ताओं ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन साथ ही दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी पूरा सम्मान करें। सभी समुदायों और वर्गों के लोगों की मौजूदगी ने बैठक को सौहार्दपूर्ण माहौल प्रदान किया। राजुल गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात दोनों पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शब-ए-बारात भी आपसी सहयोग और भव्यता के साथ मनाने की अपील की गई। सय्यद शान अली ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों को मोहल्लों, मस्जिदों और मदरसों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग शांति के साथ त्योहार मनाएं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह इबादत और आस्था का पर्व है, न कि हुड़दंग का। वहीं सीओ आलोक भाटी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर उच्च अधिकारियों के आदेशों से सभी को अवगत कराया गया है। उन्होंने ट्रिपलिंग, खतरनाक राइडिंग, स्टंटबाजी और असुरक्षित आतिशबाजी से बचने की सख्त अपील की। साथ ही परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow