सम्भल में चौराहों का बदलेगा चेहरा! कोतवाली चौराहे के सुंदरीकरण की तैयारी, चंदौसी चौराहे पर लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा

सम्भल शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की तैयारी तेज। कोतवाली चौराहे पर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना का काम शुरू।

By INA News Desk
Oct 6, 2026 - 21:28
4 Views
सम्भल में चौराहों का बदलेगा चेहरा! कोतवाली चौराहे के सुंदरीकरण की तैयारी, चंदौसी चौराहे पर लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल शहर के प्रमुख चौराहों को नया और आकर्षक स्वरूप देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में अब कोतवाली चौराहे के सुंदरीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने एक्सईएन हाइडिल के साथ कोतवाली के सामने मोहल्ला ढेर क्षेत्र में कई स्थानों का निरीक्षण किया और विद्युत ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग के लिए उपयुक्त जगह तलाश की।

उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली चौराहे के सुंदरीकरण की योजना पर काम किया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों को ऐसी जगह शिफ्ट करने की संभावनाएं देखी जा रही हैं, जिससे चौराहे पर पर्याप्त स्थान मिल सके और सुंदरीकरण का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सके।

अधिकारियों की नजर अब चौराहे को व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर है। वहीं चंदौसी चौराहे के सुंदरीकरण का काम भी आगे बढ़ रहा है। यहां ऐतिहासिक शख्सियत पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित की जानी है।

इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया है। खास बात यह है कि चौराहे के आसपास सुंदरीकरण में बाधा बन रही कुछ दुकानों को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों के साथ बैठक कर सहमति बनाई। इसके बाद दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटाईं। अब प्रशासन की इस कवायद से शहर के प्रमुख चौराहों की तस्वीर बदलने की उम्मीद बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow