Hardoi: खेत में छप्पर के नीचे मिले किसान के शव से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका। 

कोतवाली संडीला क्षेत्र के ग्राम मीतो में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के किनारे खेत में बने छप्पर के नीचे एक व्यक्ति

By INA News Desk
Feb 11, 2026 - 14:24
67 Views
Hardoi: खेत में छप्पर के नीचे मिले किसान के शव से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका। 
खेत में छप्पर के नीचे मिले किसान के शव से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका। 

हरदोई/संडीला: कोतवाली संडीला क्षेत्र के ग्राम मीतो में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के किनारे खेत में बने छप्पर के नीचे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान श्री हुकुम सिंह यादव (उम्र लगभग 52 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बेचे लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना उनके पुत्र श्री रंजीत यादव ने पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार, हुकुम सिंह रोज की भांति खेत में जानवरों के लिए बनाए गए छप्पर में सोए हुए थे। सुबह उनके छोटे पुत्र अजीत जब छप्पर में पहुंचे तो देखा कि उनके पिता चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े हैं। उनके सिर पर चोट के निशान थे तथा खून भी निकला हुआ था।

परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या की गई है। बताया गया कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। छप्पर में बंधे जानवर और अन्य सामान सुरक्षित पाए गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पूर्वी पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्राधिकारी संडीला एवं प्रभारी निरीक्षक संडीला भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Also Read- नालंदा में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, शव खेत में दफनाकर बो दी गेहूं की फसल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow