Hathras : हाथरस में विधिक सहायता मामलों की प्रगति पर मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई

बैठक के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल को सौंपे गए मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। इन मामलों में की गई कार्यवाही का जायजा लिया गया और विधिक सहायता को और प्रभा

Feb 9, 2026 - 22:59
 0  3
Hathras : हाथरस में विधिक सहायता मामलों की प्रगति पर मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई
Hathras : हाथरस में विधिक सहायता मामलों की प्रगति पर मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव के आदेश पर हाथरस में न्यायालय आधारित विधिक सेवाओं और विधिक सहायता मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव ने की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी और पैनल अधिवक्ता तेज प्रकाश राना मौजूद रहे।

बैठक के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल को सौंपे गए मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। इन मामलों में की गई कार्यवाही का जायजा लिया गया और विधिक सहायता को और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने बताया कि 22 फरवरी को डीआरबी इंटर कॉलेज, हाथरस में मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जनपद के सभी विभाग अपने स्टॉल लगाकर आम लोगों को विधिक जानकारी देंगे और सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow