Hathras : हाथरस में ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत 57 वाहनों की नीलामी से चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी थानों में जब्त और मुकदमाती वाहनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्र
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के अंतर्गत थाना सिकंद्राराऊ में मुकदमों में दाखिल, लावारिस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कुल 57 वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी प्रक्रिया से कुल चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी थानों में जब्त और मुकदमाती वाहनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना सिकंद्राराऊ के वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया।
इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी में हाथरस जिले और अन्य जिलों के लगभग 50 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।
नीलामी के दौरान सबसे ऊंची बोली चार लाख रुपये की लगी, जिसके आधार पर पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राप्त धनराशि को नियमों के अनुसार सरकारी खजाने में जमा कर दिया जाएगा।
You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए
What's Your Reaction?











