Lucknow : चिनहट में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, इंदिरा नगर में 02 अवैध निर्माण सील 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि साहिल जमाल खान, निशात फातिमा व अन्य द्वारा चिनहट में लोनापुर रोड पर लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप

Feb 9, 2026 - 22:57
 0  5
Lucknow : चिनहट में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, इंदिरा नगर में 02 अवैध निर्माण सील 
Lucknow : चिनहट में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, इंदिरा नगर में 02 अवैध निर्माण सील 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चिनहट में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। वहीं, इंदिरा नगर के खुर्रमनगर में 02 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि साहिल जमाल खान, निशात फातिमा व अन्य द्वारा चिनहट में लोनापुर रोड पर लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह के0डी0 वर्मा व अन्य द्वारा ग्राम-भैसोरा में एस0टी0पी0 चौराहे के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। 

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि इंदिरा नगर के खुर्रमनगर में पिकनिक स्पॉट रोड पर मोहम्मद कलीम द्वारा 300 वर्गमीटर व सचिन सिंह व अन्य द्वारा लगभग 700 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन दोनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow