Prayagraj : एसआईआर में फार्म 7 की गहन समीक्षा के बाद ही निस्तारण की मांग, सपा ने बीएलओ की शिकायत की
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि फार्म 6 के साथ निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और कुटुंब रजिस्टर प्रमाण पत्र बनवाने में बहुत समय लग रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कुशल कर्मचा
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी ने विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में फार्म 7 की गहन समीक्षा के बाद ही निस्तारण करने, फार्म 6 के साथ अनावश्यक दस्तावेज मांगकर लोगों को परेशान न करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन और यमुना पार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक में पार्टी लगातार यह मुद्दा उठाती रही है। फिर भी कुछ बीएलओ चुनाव आयोग के निर्देशों से अतिरिक्त कागजात मांग रहे हैं जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। एसआईआर से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण केंद्र भी काफी दूर हैं।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि फार्म 6 के साथ निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और कुटुंब रजिस्टर प्रमाण पत्र बनवाने में बहुत समय लग रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कुशल कर्मचारियों की मदद नहीं ली गई तो चुनाव आयोग की समय सीमा में सौ प्रतिशत काम पूरा करना मुश्किल होगा। बैठक में जिले भर के पार्टी बीएलए और पीडीए प्रहरियों को सतर्क रहने की अपील की गई। इस मौके पर रविंद्र यादव एडवोकेट, डॉ. राजेश, दूधनाथ पटेल, राम अवधपाल, मोहम्मद शारिक, आरएन यादव, तारिक सईद अज्जू, मोहम्मद सऊद अहमद, सचिन श्रीवास्तव, जगदीश यादव और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











