Hardoi: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण- जिलाधिकारी अनुनय झा ने की उच्चस्तरीय बैठक, बीएलओ को दिए तेजी लाने के निर्देश

विगत दिवस जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने विवेकानन्द सभागार मे जनपद में हो रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण

Nov 28, 2025 - 16:07
46 Views
Hardoi: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण- जिलाधिकारी अनुनय झा ने की उच्चस्तरीय बैठक, बीएलओ को दिए तेजी लाने के निर्देश
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: जिलाधिकारी अनुनय झा ने की उच्चस्तरीय बैठक, बीएलओ को दिए तेजी लाने के निर्देश
  • जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया के सम्बन्ध मे की बैठक
  • अच्छा कार्य करने वाले सुपरवाइज, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी आदि को प्रोत्साहित करें तथा खराब प्रगति वालों पर कार्यवाही करें:- अनुनय झा

हरदोई: विगत दिवस जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने विवेकानन्द सभागार मे जनपद में हो रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)की प्रक्रिया को लेकर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों एव बीएलओ व सुपरवाईजर के साथ इस कार्य मे लगे जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों एव बीएलओ आदि को निर्देश दिये कि एसआईआर के कार्यों मे तेजी लाने के लिए अपने बूथों पर नियमित बैठक कर मतदाताओं आदि से सम्पर्क कर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र भरवाने की कार्यवाही पूर्ण करें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में गणना प्रपत्रों के कलेक्शनर, डिजीटईजेशन आदि के सम्बन्ध में समस्त रजिस्ट्रीयकरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि गणना कार्य की नियमित समीक्षा करें और अच्छा कार्य करने वाले सुपरवाइज, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी आदि को प्रोत्साहित करें तथा खराब प्रगति वालों पर कार्यवाही करें। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, पीडी एके मौर्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : हरदोई को जीरो फटैलिटी जिला बनाने के लिए पुलिस को विशेष प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow