Lucknow: योगी सरकार की पहल से युवा होंगे ग्लोबल स्किल्स के लिए तैयार, इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन को मिला नया आयाम। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, रोजगारोन्मुख और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 19:22
95 Views
Lucknow: योगी सरकार की पहल से युवा होंगे ग्लोबल स्किल्स के लिए तैयार, इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन को मिला नया आयाम। 
योगी सरकार की पहल से युवा होंगे ग्लोबल स्किल्स के लिए तैयार, इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन को मिला नया आयाम। 
  • कौशल, प्रतिस्पर्धा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन में UPSDM का विशेष बूट कैंप
  • इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन–2025-26 के अंतर्गत स्टेट लेवल के 40 विजेता 4 फरवरी को होंगे सम्मानित, बूट कैंप से मिलेगी राष्ट्रीय तैयारी
  • उत्तर प्रदेश के युवा बढ़ाएंगे प्रदेश का गौरव, नॉर्थ रीजनल स्किल कॉम्पीटिशन की तैयारी को लेकर दो दिवसीय बूट कैंप

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, रोजगारोन्मुख और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन–2025-26 के अंतर्गत राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के अगले चरण की तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का  लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार की दृष्टि से सक्षम बने। इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करता है। बूट कैंप के माध्यम से प्रतिभागियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सके।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को कौशल, प्रतिस्पर्धा और उद्यमशीलता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में प्रदेश के युवा देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
यह पहल उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कौशल मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ठोस कदम है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विभिन्न स्किल ट्रेड्स के 40 विजेता प्रतिभागियों को 4 फरवरी को कौशल विकास मिशन मुख्यालय परिसर लखनऊ में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, इन्हीं चयनित प्रतिभागियों को आगामी नॉर्थ रीजनल स्किल कॉम्पीटिशन के लिए तैयार करने हेतु 4 एवं 5 फरवरी को लखनऊ में दो दिवसीय विशेष बूट कैंप आयोजित किया जाएगा।

बूट कैंप के दौरान प्रतिभागियों को उनके संबंधित कौशल क्षेत्रों में एडवांस टेक्निकल ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल सेशंस, प्रतियोगिता-आधारित अभ्यास, समय प्रबंधन, प्रस्तुति कौशल तथा इंडस्ट्री-ओरिएंटेड मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर-राज्यीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Also Read- तेज प्रताप यादव का पॉडकास्ट इंटरव्यू में अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, महंगी गाड़ियां और हेलीकॉप्टर का जिक्र कर पूछा- पैसा कहां से आता है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow